सलमान खान की फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ पर काम शुरू, अनिल कपूर और फरदीन खान भी आएंगे नज़र

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. तकरीबन 17 साल के बाद बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।
हाल ही में यह खबर आई है कि सलमान खान की फिल्म नो एंट्री के सीक्वल पर काम शुरू होने वाला है। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनीस बाज्मी ने यह खुलासा किया है कि वह नो एंट्री के पार्ट 2 पर काम करेंगे।
उनके निर्देशन में एक बार फिर सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। जैसे ही यह खबर सामने आई, वैसे ही सलमान खान के फैंस खुश हो गए, क्योंकि दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतेजार था। नो एंट्री का दूसरा पार्ट जी स्टूडियोज के बैनर तले बनेगा।
अनीस बाज्मी ने पिंकविला से बात करते हुए यह खुलासा किया है कि भूल भुलैया 2 के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट नो एंट्री 2 है। उन्होंने कहा कि ‘मेरी अगली फिल्म नो एंट्री में एंट्री है। मैं हाल ही में सलमान भाई से मिला था और उन्होंने मुझे इस फिल्म पर काम करने के लिए कहा है।

हमारी मुलाकात इस फिल्म के नरेशन के लिए हुए थी और उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। नो एंट्री में एंट्री पर काम चल रहा है।

50 फिल्में लिखने के बाद, अब मेरा लक्ष्य है कि मैं अच्छा काम करूं और आगे चलकर अच्छी फिल्में बनाऊं। दर्शकों के लिए नो एंट्री में एंट्री एक बेहतरीन एंटेरटेनर होने वाली है।’

वर्ष 2005 में फिल्म नो एंट्री रिलीज हुई थी जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। उस फिल्म को देखने के बाद लोग दूसरे पार्ट का इंतेजार कर रहे थे।

इसके बाद जब अनीस बाज्मी से पूछा गया कि सलमान खान के ऊपर इस फिल्म को लेकर कोई प्रेशर है तो उन्होंने बताया कि ‘सलमान भाई को स्क्रिप्ट पसंद आया, बोनी जी को भी स्क्रिप्ट अच्छी लगी और अगर आप मुझसे पूछते हैं को यह स्क्रिप्ट बहूत खूबसूरत है।

हमें इसका आइडिया बहुत पहले से था लेकिन इसे स्क्रीनप्ले पर नहीं उतार सके। यह भी एक कारण है कि पार्ट 2 के लिए इतना समय क्यों लग गया।

लेकिन अब, यह हो रहा है। यह डबल रोल कॉमेडी होने वाली है। सलमान खान को नो एंट्री मे देखने के लिए आप कितना उत्सुक हैं, हमें जरूर बताइए।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।