आज रात 12 बजे से शहर से जुड़े सभी टोल पर अनिवार्य हो जाएगा फास्टैग, बगैर फास्टैग गुजरे तो दोगुना चार्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर शहर से जुड़े नेशनल हाईवे पर चार टोल हैं। देवास बायपास, मांगलिया, खलघाट रोड और बेटमा रोड टोल से भी वाहन बिना फास्टैग नहीं गुजर पाएंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सोमवार रात 12 बजे से देशभर के टोल से कैश लेन पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। टोल कंपनियों ने कैश लेन को भी फास्टैग से जोड़ दिया है। चाराें टोल के कैश लेन से 20 से 35 प्रतिशत वाहन गुजर रहे हैं और लगभग इतने ही प्रतिशत टैक्स भी कैश में जमा हो रहा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]नए नियम के मुताबिक फास्टैग वाला वाहन कैश लेन से तो गुजर सकता है, लेकिन कैश लेन वाला वाहन फास्टैग लेन से गुजरना चाहे तो उसे दाेगुना टैक्स देना होगा। नए नियम लागू होने के बाद टोल संचालकों को टोल पर विवाद की आशंका है। टोल संचालकों का कहना है दोगुना चार्ज लगाते ही वाहन चालक विवाद करेंगे। ऐसे में पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
12 Comments