मध्य प्रदेश: नहर में गिरी 52 यात्रियों से भरी बस; 4 की मौत, 41 लापता, 7 को किया गया रेस्क्यू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश के सीधी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। बस में करीब 52 लोग सवार थे। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। घटना की सूचना के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल चार यात्रियों की मौत की खबर है तो वहीं 7 लोगों को बचा लिया गया है। इसके अलावा करीब 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कलेक्टर से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

बस जिस नहर में गिरी है वह सीधे बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, इसलिए नहर में पानी भी तेज रफ़्तार के साथ बह रहा रहा है और पानी की मात्रा भी अधिक है। जिससे रेस्क्यू में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना प्रदेश के रामपुर के नेकिन थाना क्षेत्र के पटना पुलिया की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार हैं, लेकिन अनुमानित संख्या 52 के करीब बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 41 लोग अभी भी लापता हैं और चार यात्रियों की मौत की सूचना है।

SDRF की टीम और गोताखोरों की मदद से सात लोगों को बचा लिया गया है। टीम के मुताबिक़ बचाए गए लोगों की हालत काफी गम्भीर है और उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती कराने के भेज दिया गया है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के कलेक्टर से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। दें कि घटना की सूचना के बाद SDRF की टीम, गोताखोर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस के नहर में गिरने के बाद लोगों को बचाने और बस को नहर से बाहर निकालने के लिए करें की मदद ली जा रही है। साथ ही यह नहर बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, जिसके लिए नहर का पानी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
12 Comments