मध्यप्रदेश के कई जिलों में 2 दिन का लग सकता है लॉकडाउन, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लें फैसला – शिवराज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की घातक होती दूसरी लहर के बीच अब गंभीर रूप से संक्रमण की चपेट में आए जिलों में 2 दिन का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 दिन के लॉकडाउन का फैसला जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को करने का अधिकार दे दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर यदि रविवार के साथ शनिवार को भी लॉकडाउन रखने की आवश्यकता हो तो इस संबंध में आपदा प्रबंधन समूह जिला स्तर पर निर्णय ले सकता है। गौरतलब है कि वर्तमान में भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश 13 जिलों में रविवार का लॉकडाउन किया जा रहा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसके अलावा पिछले हफ्ते से छिंदवाड़ा, शाजापुर, बैतूल, खरगोन में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन स्थानीय स्तर पर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सिफारिश पर किया गया था। इसके साथ ने इस बात पर भी जोर दिया कि लॉकडाउन सीमित अवधि का भी होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य के बाहर से आ रहे हैं लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरी होने पर आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।