कोरोना कर्फ्यू में लापरवाही से गई 20 वर्षीय युवक की जान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

शहर में कोरोना कर्फ्यू के बावजूद भी मल्हारगंज थाना क्षेत्र में देर शाम क्रिकेट खेलते समय दो युवको में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर बेट से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

थाना प्रभारी प्रीतम ठाकुर ने बताया कि घटना 5.30 बजे के लगभग की है। यश जैन पिता दिलीप जैन (20) निवासी जनता कालोनी अपने घर से मंदिर जाने का बोल कर निकला था। इसके बाद वह सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ा गणपति स्थित मैदान में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने लगा। वही पर किसी बात को लेकर यश और करण शुक्ला के बीच विवाद हुआ जिसमें करण ने यश पर बेट से हमला कर दिया। यश के सिर से खून अधिक बह जाने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएसपी मल्हारगंज ने बताया कि आरोपी करण शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।