छाती ठोक कर बात कर रहा हूं,आप मेरे पेशेंट को भर्ती क्यों नहीं कर रहे, मंत्री के नाम से धमकाते बीजेपी नेता का ऑडियो हुआ वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पुरे देश में लोग बेड और ऑक्सीजन के लिए परेशान हो रहे हैं। फ्रंट लाइन वर्करों पर भारी दबाव है। जनप्रतिनिधि और समर्थक अपने लोगों को पहले देखने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके लिए धमकी भी दी जा रही हे। ताजा मामला इंदौर शहर का है। यहां के मेदांता अस्पताल के डॉक्टर को मंत्री तुलसी सिलावट का प्रतिनिधि बता कर धमकी दी गई। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सवाल यह उठता है कि जब नेताओं के प्रतिनिधि और कई पहुंच वाले लोगों को अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहे हैं। आम जनता का क्या हाल होगा।

देखे क्या मामला है – फोन करने वाला अपना नाम पप्पू शर्मा बता रहा है। वह डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव को फोन पर कह रहा है- 4 दिन से मैं आपको फोन लगा रहा हूं। आप एक आईसीयू बेड मुझे उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। आप मना कर दे तो मैं आपको फोन नहीं लगाऊंगा। विजयनगर टीआई तहजीब काजी को भेजा था। जिलाध्यक्ष के परिवार के एक आदमी को जरूरत है। मैं इसी एरिया की राजनीति कर रहा हूं। मैं कह रहा हूं भैया बोल रहे हैं। इस पर डॉक्टर बोलते हैं कि गलत है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

मंत्री जी की बात को हल्के में ले रहे हो

इसके बाद पप्पू शर्मा ने कहा कि- कोरोना आज नहीं तो कल चला जाएगा। आप मंत्री जी की बात को हल्के में ले रहे हैं। आप मेरा नाम लिख ले मैं छाती ठोक कर बात कर रहा हूं। आप मेरे पेशेंट को भर्ती क्यों नहीं कर रहे। आपके अस्पताल की गाड़ियां यहां पार्किंग में खड़ी होती हैं। कोरोना के बाद देखते हैं कि गाड़ियां कैसे खड़ी हो जाती हैं। 15-20 दिन बाद मैं बात करूंगा। आप मना कर दो, नहीं हो पा रहा है तो।

हालांकि सदभावना पाती न्यूज़ इस ऑडियो का पुष्टि नहीं करता है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।