Viral Video : आलिया भट्ट की लाइव चैट में शर्टलेस दिखे रणबीर कपूर?

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फैंस के बीच अपनी एक्टिंग और क्यूटनेट के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस भी एक्ट्रेस के पोस्ट आदि का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में आलिया खुद भी फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. ऐसे में आलिया का खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आलिया आए दिन फैंस से तस्वीर, वीडियोज और लाइव सेशन के माध्यम से जुड़ती रहती हैं. एक्ट्रेस बीते काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं.रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते जगजाहिर हैं. ऐसे में आलिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसका कनेक्शन रणबीर से भी है.

आलिया के वीडियो में दिखे रणबीर

रणबीर और आलिया अब अक्सर दोनों एक साथ नजर आते हैं. फैंस भी दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं. ऐसे में फैंस के बीच आलिया के एक लाइव सेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस मजे ले रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस क्रेजी से हो रहे हैं.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

फिलहाल फैंस के बीच आलिया भट्ट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस लाइव सेशन करती नजर आ रही हैं. आलिया फैंस से कनेक्ट दिख रही हैं. वीडियो में देखेंगे कि कैसे आलिया प्रकृति और जंतुओं पर बात करती दिख रही हैं. जब एक्ट्रेस चर्चा कर रही होती हैं तभी उनके पीछे शीशे में एक शख्स बिना शर्ट और बनियान के टहलता सा नजर आता है. इस शख्स की परछाई शीशे में पड़ती है. हल्की सी झलक देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग फैंस इस इंसान रणबीर कपूर बता रहे हैं.

हालांकि वीडियो में केवल शीशे में एक झलक दिख रही है. लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं. इस वीडियो पर फैंस तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं और दोनों स्टार्स के मजे लेने की कोशिश कर रहे हैं

लॉकडाउन में दोनों का साथ

लगातार खबरें आई हैं कि रणबीर और आलिया लॉकडाउन में एक साथ ही रह रहे थे.हाल ही में रणबीर कपूर कोरोना हुआ था जबकि उस वक्त आलिया निगेटिव आई थीं और इसके कुछ दिन बाद आलिया का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था.कोरोना निगेटिव होने के बाद दोनों छुट्टियां मनाने मालदीव भी गए थे.

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।