Indore News – नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 हजार से अधिक फ्लैट बनाए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बुकिंग नहीं होने से हो रही लगातार परेशानी

Indore News. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर से लेकर प्रदेश और देश भर में गरीबों के लिए वर्ष 2022 तक मकान बनाने की योजना है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अकेले नगर निगम ने अलग-अलग इलाकों में लगभग 17 हजार से अधिक फ्लैट बना तो लिए हैं, लेकिन बेचने के लिए नित नए जतन नगर निगम कर रहा है। बताया जाता है कि शहर के भूरी टेकरी से लेकर छोटा बांगड़दा गोमटगिरी से लेकर लिम्बोदी देवगुराडिया आदि इलाकों में वन, टू और श्री बीएचके के फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है, तो कई जगह फ्लैट बन कर भी लगभग तैयार हो गए हैं। इनकी कीमत भी अलग अलग रखी गई है और यह भी देखा गया है कि इस कीमत में लोग खरीद सकते हैं। इतना सब कुछ होने छूट देने के बावजूद लोग खरीदने के लिए तैयार नहीं है। अब प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी तरह खरीददार मिले।

वैसे देखा जाए तो 1 बीएचके की 5 लाख, टू बीएचके 7 लाख तथा 3 बीएचके के लिए 20 लाख रुपए कीमत रखी गई है। फ्लैट लेने के लिए आवेदकों को बैंक से लोन दिलाने में भी नगर निगम मदद कर रहा है। फ्लैटों की बिक्री के लिए समय-समय पर शिविर लगाए गए। लोकसेवा वाहनों पर विज्ञापन नगर प्रचार की कोशिश की गई तो लोगों को ले जाकर फ्लैट भी दिखाए गए।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
इस तरह की योजना में वर्ष 2022 तक गरीबों के लिए फ्लैट तैयार कर बेचे जाएंगे, परंतु अभी तक किसी तरह का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक तरह से देखा जाए तो तमाम कोशिशें पूर्ण नहीं हो पा रही है और आज भी लगातार परेशानी बनी हुई है। इस तरह के मकान बनाकर बेचने की तैयारी नगर निगम लगातार करता रहा है। कई तरह की योजना बनाने के बावजूद बुकिंग बराबर नहीं हो रही है। हालांकि पहले बुकिंग की थी, परंतु लोग एक मुश्त राशि भरने को तैयार नहीं है तो किस्तों का भुगतान भी नहीं कर रहे हैं इसलिए परेशानी बनी हुई है।
[/expander_maker]
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।