MP News – Cabinet Meeting – शिवराज कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
मध्य प्रदेश में आज एक बार फिर से शिवराज कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 11:30 बजे होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही कई नवीन प्रस्तावों के लिए चर्चा भी की जाएगी।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट से पहले नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम शिवराज लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि भी हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे।
बता दे की कैबिनेट बैठक में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री फीस बढ़ाने के प्रस्ताव सहित कई ऐसी योजनाएं जो कोरोना की वजह से ठंडे बस्ते में चली गई थी, उन सब को एक्टिव करने पर विचार किया जा सकता है। इस दौरान सीएम शिवराज महत्वपूर्ण योजनाओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
इसके अलावा आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्मचारियों के महंगाई भत्ता देने का भी ऐलान कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी लगातार 2 साल से वेतन वृद्धि व महंगाई भत्ता ना मिलने के कारण आक्रोश में नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने 30 और 31 जुलाई को प्रदेश व्यापी आंदोलन का भी ऐलान किया है जिसको देखते हुए शिवराज सरकार वेतन वृद्धि के अलावा डीए देने का ऐलान कर सकती है।
इसके अलावा शराब दुकानों को वर्तमान में संचालित करें
ठेकेदार है कि 30 मार्च 2022 तक के लिए यथावत रहेंगे। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। साथी सेना से रिटायर्ड कर्मचारी की जेल विभाग में भर्ती और वेतन निर्धारण में पुरानी सेवाओं को ध्यान रखने के प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किए जाएंगे इसके अलावा डेंटल डॉक्टर के नए पदों की स्वीकृति के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल सकती है।

पिछली मीटिंग में सीएम शिवराज ने गैस कांड के पीड़ित के पात्र परिवारों को राशि उपलब्ध कराने के निर्णय लिए थे। इससे पहले बीते दिनों वित्त विभाग में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जहां उन्हें मूल वेतन में 6% का फायदा दिया गया है। कर्मचारियों को दो वेतन वृद्धि के लाभ देने के आदेश जारी किए गए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।