1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्थापित किया जाएगा। जुलाई 2020 में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की थी। इसका कुल प्रस्तावित खर्च पांच साल की अवधि में 50,000 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
3. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, 26 जुलाई को देर शाम बड़ी घोषणा करते हुए आईआईटी एडवांस परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस) 2021 परीक्षा 03 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
4. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज आज यानी कि 27 जुलाई 2021 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2021 ) के लिए आंसर-की जारी कर देगी।

