Education News – जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आज से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आईआईटी संस्थानों में प्रवेश दिलाने वाली परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। योग्य छात्र jeeadv.ac.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होनी थी लेकिन जेईई मेन रिजल्ट ( JEE Main Result 2021 ) में देरी के चलते इसे दो दिन के लिए टाला गया। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर तक है और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2021 तक है।

परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को दो शिफ्टों में होगा। सुबह 9 से 12 के बीच पेपर-1 और दोपहर ढाई बजे से 5.30 बजे के बीच पेपर-2 होगा।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए ही देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एंट्री मिलती है। इस बार परीक्षा आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित कराई जाएगी। जेईई मेन में बेहतर स्कोर करने वाले सफल अभ्यर्थियों में 2.5 लाख  छात्रों को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

इससे पहले जेईई एडवांस्ड 2021 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जून से शुरू होनी थी लेकिन इसे कोरोना के चलते टाल दिया गया था। परीक्षा 3 जुलाई को प्रस्तावित थी लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया था।

शेड्यूल की महत्वपूर्ण तिथियां
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि  – 13 सितंबर
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि  – 19 सितंबर
फीस भुगतान की अंतिम तिथि – 20 सितंबर
एडमिट कार्ड – 25 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि – 3 अक्टूबर
प्रोविजनल आंसर की – 10 अक्टूबर
रिजल्ट व फाइनल आंसर-की की घोषणा – 15 अक्टूबर
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि – 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2021
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) की तिथि – 18 अक्टूबर 2021
एएटी रिजल्ट की घोषणा – 22 अक्टूबर 2021

जो छात्र 2020 में जेईई मेन्स पास कर चुके हैं और पिछले साल कोविड से संबंधित मुद्दों के कारण जेईई-एडवांस पेपर देने के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें सीधे जेईई-एडवांस्ड 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी। यह केवल जेईई-एडवांस 2021 के लिए मान्य होगा और इन उम्मीदवारों को इस साल के उम्मीदवारों से अतिरिक्त माना जाएगा।

पिछले साल तक, उम्मीदवार को जेईई-एडवांस के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होते थे, लेकिन इस साल, मानदंड को इस तथ्य पर विचार करते हुए बदल दिया गया है कि कोरोना महामारी की वजह से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द हो गईं थीं। ब्रोशर के अनुसार इस साल जेइई- एडवांस के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।