Indore News – डाकघर में डायरेक्ट एजेंटों के चयन हेतु साक्षात्कार 24 सितंबर को

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
Indore News: अधीक्षक डाकघर, इन्दौर मौफसिल संभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि सम्पूर्ण इन्दौर जिले (इन्दौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में निवासरत आवेदकों को छोड़कर) में कार्य करने हेतु आकर्षक इंसेंटिव / कमीशन के आधार पर भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा योजना (पीएलआई) तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) के व्यवसाय अर्जन के लिए डायरेक्ट एजेन्टों का चयन किया जाना हैं। चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन 24 सितम्बर 2021 को सुबह 11.30 बजे किया जायेगा। निर्धारित अर्हताएँ पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार स्वयं का बायोडाटा तथा वांछित दस्तावेजों / प्रमाण-पत्रों (जन्म प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र तथा अन्य कोई संबंधित प्रमाण पत्र यदि कोई हो तो इत्यादि) सहित कार्यालय अधीक्षक डाकघर, इन्दौर मौफसिल संभाग, जीपीओ परिसर, इंदौर में निर्धारित किये गये दिनांक तथा समय पर उपस्थित हो सकेंगे। आवेदन तथा अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु इच्छुक उम्मीदवार अपने निकटतम डाकघर अथवा विकास अधिकारी (पीएलआई) से मोबाइल नंबर 75875-98466 पर संपर्क कर सकते हैं।
 अधीक्षक डाकघर ने बताया कि चयन हेतु आवेदक का दसवीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष हो, कम्प्युटर का आधारभूत ज्ञान हो तथा स्थानीय भाषा का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में मार्केटिंग और सेल्स का अनूभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।