Indore News – 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. समाज में बढ़ती मद्यपान की प्रवृत्ति, नशीली दवा और मादक पदार्थों के दुष्परिणाम से युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराने और नशा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जन जाग्रति एवं चेतना निर्माण के उद्देश्य से महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जायेगा। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, आयुक्त ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मद्य निषेध सप्ताह के अवसर पर उपचार परामर्श तथा जन जाग्रति संबंधी कार्य करने के निर्देश दिये हैं, ताकि लोग नशा मुक्ति की ओर प्रेरित हो सकें।

महात्मा गांधी की जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान-वेबिनार नशा मुक्ति के लिये जन-जागृति रैली और नुक्कड़ नाटकों का मंचन कराया जाये। इसके अलावा मद्य निषेध सप्ताह के तहत स्थानीय विद्यालयों में नशा मुक्ति विषयक प्रतियोगितायें, प्रश्न मंच का आयोजन, ग्राम सभाओं में नशामुक्त ग्राम बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित कराया जाकर, पालन कराया जाये। ग्राम स्तर, नगरीय स्तर पर स्थानीय व्हाट्सअप ग्रुप तैयार कर नशामुक्ति के संदेशों एवं लघु फिल्मों को भेजा जाये।

इसके अलावा स्व-सहायता समूह, शौर्य दलों द्वारा स्थानीय स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाये। ग्राम स्तर, शहरी स्तर पर नशा मुक्ति अभियान हेतु स्थानीय वॉलेंटियर तैयार किये जायें। नशा पीड़ितों के उपचार हेतु स्वास्थ्य विभाग के सहयोग परीक्षण से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्पों का आयोजन कराया जाये। साथ ही नशा मुक्ति पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाये।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।