1. रक्षा मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय में सबमिट के गये एक हलफनामे में कहा है कि मिलिट्री स्कूलों और कॉलेज में लड़कियों भी पढ़ाई कर सकती हैं इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सम्बन्धित नियमों में जरूरी संशोधन किये जा रहे हैं।
2. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) से संचालित विभिन्ना कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। सीईटी कमेटी ने फैसला लिया कि जो विद्यार्थी मास्क पहनकर नहीं आएंगे, उन्हें काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा।
3. नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) परीक्षा 17 से 25 अक्टूबर तक होगी। एनटीए के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर और 17 व 19 अक्टूबर को भी परीक्षाएं तय थीं, लेकिन इस दौरान अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख टकराने के कारण कार्यक्रम में फेरबदल किया गया.
4. डीएवीवी ने कॉलेजों के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है जिसके अनुसार फर्स्ट सेमेस्टर की कक्षाएं 10 अक्टूबर से लगेंगी वहीं,थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षाएं सितंबर से लग्न शुरू हो चुकी हैं। जबकि जनवरी माह में परीक्षाएं होंगी.
5. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में आईआईटी मद्रास की तर्ज पर रिसर्च पार्क बनेगा जिससे जेनएयू के छात्रों को यहां शुरू होने वाली कंपनियों में शोध और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जेएनयू के इस रिसर्च पार्क का नाम स्टेट ऑफ द आर्ट बिल्डिंग होगा। देश के किसी विश्वविद्यालय में बॉयाटेक्नोलॉजी, साइंस और लाइफ साइंसेज पर स्टार्टअप कंपनियों के साथ शोध करने वाला यह पहला पार्क होगा।


