Religious And Spiritual News – वर्ष 2021 का दूसरा चंद्रग्रहण, इन राशियों पर होगा असर

sadbhawnapaati
4 Min Read

इस वर्ष का दूसरा चन्द्रग्रहण 19 नवम्बर 2021 को लगेगा, इसी वर्ष का पहला चन्द्रग्रहण 26 मई को लग चुका है।
ज्योतिषशास्त्र में भी चन्द्रग्रहण का विशेष महत्व है हर व्यक्ति की राशि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करती है वहीं जब चंद्रदेव प्रभावित होते हैं तो राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि चन्द्रग्रहण अशुभ है इसके दौरान कोई शुभ काम नहीं किया जाता है। ये चन्द्रग्रहण 11 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वहीं ग्रहण के पूर्व नौ से ग्यारह घण्टे का सूतक काल होता है। ये आशिंकग्रहण है तो इसके सूतककाल का विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह ऐसी स्थिति होती है जिसमें सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है इस समय किसी भी प्रकार की पूजा पाठ नही किये जाते हैं मंदिर के पट बन्द कर दिए जाते हैं। भगवान की मूर्ति को इस समयावधि में छूना भी नहीं चाहिए। मन में भगवान का स्मरण करना चाहिए। इस बार आंशिक चन्द्रग्रहण भारत, यूरोप, एशिया के हिस्सों में एवं उत्तर दक्षिण अमरीका एवं उत्तर पश्चिम अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। चंद्रदेव को मन का कारक कहा जाता है। सूतक काल का प्रभाव तब अधिक होता है जब पूर्ण ग्रहण हो इस बार सूतक काल का प्रभाव कम रहेगा। आइये जानते हैं कि किन राशियों से जुड़े लोगों को इस चन्द्रग्रहण रहना होगा सतर्क।
इस राशि पर प्रभावी होगा साल का दूसरा चन्द्रग्रहण
इसका प्रभाव मुख्यतः वृषभ राशि एवं कृतिका नक्षत्र में जन्में लोगों पर रहेगा। यह ग्रहण कार्तिक मास की शुक्लपक्ष पूर्णिमा को लगेगा। इस राशि से जुड़े लोगों के लिए यह समय हानिकारक है, विवादों से पूरी तरह से बचने की कोशिश करें कानूनी रूप से नुकसान होने की संभावनाएं हैं वहीं लड़ाई झगड़े की स्थिति से भी बचें अन्यथा आपके चोट लगने की संभावनाएं हैं। साधारण रूप से जीवन व्यतीत करें इस समयावधि में शांत मन से रहें हर बात को इग्नोर करने का प्रयास करें। लोग आपको उकसाने के प्रयास करेंगे पर आप शांत मन से हर फैसला लें किसी भी रूप में जल्दबाजी न करें जिससे समस्याओं का सामना करना पड़े। इस समय के दौरान चंद्रायन्त्र की पूजा करें जिससे आप पर चन्द्रग्रहण से पड़ रहे अशुभ प्रभावों को काटा जा सकता है। चंद्रदेव से जुड़े मन्त्रों का जाप करें इससे अशुभ प्रभावों को रोका जा सकता है।
चन्द्रग्रहण के दौरान याद रखें ये बातें
• इस समयावधि में मूर्तियों को स्पर्श न करें, मंदिर के पट बन्द कर दें।
• इस दौरान न भोजन पकाएं न ही खाएं। ऐसा करने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिससे व्यक्ति अनेक रोगों से ग्रसित हो जाता है।
• ग्रहण की समयावधि में पानी भी नहीं पीना चाहिए। पूरे समय उपवास रखना चाहिए।
• गर्भवती स्त्रियों को अपने समीप नारियल रखना चाहिए, अन्यथा ग्रहण का प्रभाव बच्चे पर पड़ता है।
• इस समयावधि में राहु केतु से जुड़े मंत्रों का भी जाप करना चाहिए क्योंकि ग्रहण का मुख्य कारण यही होते हैं।
Share This Article