Education News – आज जारी होगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, इस डेट से शुरू होंगे सीट अलॉटमेंट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

जो छात्र 3 अक्टूबर को आयोजित हुए एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित हुए थे, वे कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर आज, 15 अक्टूबर 2021 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2021 घोषित करने जा रहा है। जो छात्र 3 अक्टूबर को आयोजित हुए एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित हुए थे, वे कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने लिए अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2021 जारी करने के साथ अंतिम उत्तर कुंजी की भी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी अनंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर तैयार की गई है। जेईई एडवांस का रिजल्ट फाइनल आंसर की पर आधारित होगा।

अगला चरण 16 अक्टूबर से शुरू

जोसा के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों का पंजीकरण या च्वाइस फीलिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगा। पहला मॉक सीट अलॉटमेंट 22 अक्टूबर, सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। जबकि दूसरी सूची 24 अक्टूबर सुबह 10 बजे जारी की जाएगी।

27 अक्टूबर से सीट अलॉटमेंट
सीट अलॉटमेंट का पहला दौर 27 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 30 अक्टूबर, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग : शुल्क भुगतान/दस्तावेज अपलोड/प्रश्न के लिए उम्मीदवार द्वारा प्रतिक्रिया आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए 114 संस्थानों में प्रवेश के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। संस्थानों में 23 IIT, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और 29 अन्य-सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (अन्य-GFTI) हैं।

जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट 
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर, ‘JEE Advanced result 2021’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना वेलिड रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: स्क्रीन पर, जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2021 पर खुल जाएगा, रिजल्ट चेक करें।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास रखें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।