Cricket T2O World Cup News – टी20 वर्ल्ड कप 2021 – फाइनल कोई भी जीते, बनेगा ये बड़ा रिकॉर्ड…तीनों टीमों के पास मौका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर पहली बार न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है.

पिछले कुछ सालों में शानदार क्रिकेट खेलने वाली इस टीम ने इंग्लैंड की मजबूत टीम को अप्रत्याशित हार दी, क्योंकि एक वक्त लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम मैच जीत जाएगी. लेकिन जिमी नीशम और मिशेल की पारी ने उनसे ये जीत छीन ली.

आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइन में भिंड़ेंगे और उनमें से जो जीतेगा वो फाइनल ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड से लड़ेगा. इस बार फाइनल कोई भी जीते वो रिकॉर्ड ही होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने आज तक टी20 विश्व कप नहीं जीता है और अगर पाकिस्तान जीता तो वो वेस्ट इंडीज टीम के बाद पहली ऐसी टीम होगी जो दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतेगी.

न्यूजीलैंड के लिए इतिहास रचने का सुनहरा मौका

पिछले कुछ सालों में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने क्रिकेट से पूरी दुनिया के क्रिकेट दीवानों का दिल जीता है. उनकी टीम ने शानदार खेल दिखाया है. पहले उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, उसके बाद टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता. अब उनके पास एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका है, क्योंकि एक रिकॉर्ड वो फाइनल में एंट्री करते ही बना चुके हैं.

न्यूजीलैंड के लिए ये सुनहरा मौका इसलिए है क्योंकि जिस टीम से उन्हें खतरा था, वो इंग्लैंड अब बाहर हो चुकी है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान से 14 नवंबर को फाइनल में भिड़ना होगा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं.ऑस्ट्रेलिया ने भी कभी नहीं जीता टी20 वर्ल्ड कप

एक वक्त में विश्व क्रिकेट पर राज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 2007 में शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप को कभी नहीं जीत पाई है. हालांकि 2010 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में जगह जरूर बनाई थी, लेकिन उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा. इस बार उनके पास भी मौका है कि वो अपने इस सूखे को खत्म करें.

सबसे अप्रत्याशित टीम के पास सबसे बड़ा मौका

इस टूर्नामेंट में डार्क होर्स साबित हुई पाकिस्तानी टीम को किसी से कम उम्मीदें नहीं हैं. जिस तरह से इस वर्ल्ड कप में उन्होंने खेल दिखाया है, उससे किसी भी टीम को खतरा है. अभी तक वो इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारे हैं. उन्होंने लीग मैच में फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड को हराया है. पाकिस्तानी टीम ने ऐसा खेल दिखाया जिसकी उम्मीद उनसे कोई नहीं कर रहा था. अब उनके पास इतिहास रचने का मौका है कि वो दूसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम करें. इससे पहले केवल वेस्ट इंडीज ही टी20 वर्ल्ड कप दो बार जीत पाई है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।