आज होगी शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आज यानी मंगलवार 16 नवंबर 2021 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक में शिवराज सरकार विमानन कंपनियों को बड़ी राहत दे सकती है।इसके अलावा आज कैबिनेट की बैठक में जनहित की योजनाओं को फिर से लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही जबलपुर में राजा शंकर शाह म्यूजियम बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।

खबर है कि शिवराज सरकार आज की बैठक में भोपाल और इंदौर में एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी विमान ईंधन पर वैट 25 से घटाकर 4% करने कर सकती है। विमानन विभाग ने इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।  अब इसे आज कैबिनेट में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।वर्तमान में मध्यप्रदेश में खजुराहो, जबलपुर और ग्वालियर हवाई अड्डों पर 4% वैट लगता है, जबकि प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों पर यह 25% है। मध्यप्रदेश में एटीएफ पर वैट समान रूप से लागू होता है। मध्य प्रदेश में प्रति सप्ताह 588 फ्लाइट आती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैट कम करने से सरकार को साल में 40 करोड़ रुपए राजस्व घाटा हो सकता है, हालांकि फ्लाइट की संख्या और ईधन की खपत बढ़ने इस कमी को भर सकती है।हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के अधिकतर मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख एटीएफ (विमान ईंधन) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने को कहा था।वही मध्यप्रदेश सरकार से भी अनुरोध किया था कि अलग अलग स्लैब की बजाय पूरे राज्य में इसे समान रूप से  चार प्रतिशत तक लाया जाए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।