MP News – सिंधिया का दिग्विजय पर तंज – वे यात्रा करते रहें हम प्रगति और विकास करते रहेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp News. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे शिवपुरी निकल गए।
मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने दिग्विजय सिंह की यात्राओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे यात्रायें करते रहें उनको यात्रायें मुबारक हम प्रगति और विकास करते रहेंगे।

शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में ड्रोन पॉलिसी पर तेजी से काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में ग्वालियर प्रगति कर रहा है ये अच्छी बात है।

सिंधिया ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में यात्री संख्या पहले कम होती थी वो अब बढ़ रही है। कोरोना के नये वेरिएंट पर चिंता जाहिर करते हुए सिंधिया ने कहा कि हम उड़ानों को कोविड- अनुरूप बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।

दिग्विजय सिंह की यात्राओं पर तंज कसते हुए सिंधिया ने कहा वो यात्रा करते रहे और हम प्रगति और विकास करते रहेंगे। सिंधिया ने कहा वह मेरे बड़े बुजुर्ग हैं उनका सम्मान कल भी था आज भी है उनकी यात्रा उन्हें मुबारक।

सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा पर कमेंट करने से इनकार कर दिया ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।