MP News – प्रदेश में 3 दिन टीकाकरण महाअभियान;  मुख्यमंत्री ने दिए अहम निर्देश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड समीक्षा बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश में टीकाकरण के कार्य को अनवरत गति प्रदान करते हुए हमने 8, 15 एवं 22 दिसंबर को भी टीकाकरण महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने अपील की कि सभी लोग वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। सीएम ने कहा कि यह आपको और आपके परिवार को कोरोना से बचाव का मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारियां शुरू कर दी है। हम नागरिकों से लगातार सावधानी रखने की अपील तो कर ही रहे हैं, साथ ही जल्दी से जल्दी कोरोना रोधी टीके के दोनों डोज़ प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को लगवाने का प्रयत्न भी कर रहे हैं।

बैठक में सीएम ने कहा कोविड महामारी के समय एआईएफ (अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन) ने काफी सहायता की है। भारत में कहा गया है कि लोगों की सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है।

अगर पीड़ितों और दुखियों की सेवा कर ली तो उनकी आंखों में साक्षात भगवान के दर्शन हो जाएंगे। सेवा सबसे बड़ा धर्म है और एआईएफ (अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन) इसी का निर्वाह कर रहा है।

मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि वैश्विक महामारी कोविड में एआईएफ ने हमारे देश और विशेषकर मध्यप्रदेश में अद्भुत कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका लोकतंत्र की प्रतिष्ठा के लिए लगातार प्रयत्नरत देश है। ये दोनों ही देश इतिहास रचते हैं और अब मिलकर मानवता की सेवा के लिए भी कार्य कर रहे हैं।

बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना रोधी टीके के 9 करोड़ से अधिक डोज़ लगाए जा चुके हैं। अब 75 प्रतिशत से ज्यादा आबादी पहले डोज़ के बाद सेकेंड डोज़ भी लगवा चुकी है वहीं 93 प्रतिशत लोग प्रथम डोज लगवा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिसंबर अंत तक सभी पात्र नागरिकों को दोनों डोज़ लगाने का है। उन्होने अपील की कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को आने ना दें और इसके लिए वैक्सीनेशन कराने के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों का पालन अवश्य करें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।