MP News – सीएम ने की वैक्सीनेशन महाअभियान-10 को सफल बनाने की अपील

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

MP News. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 दिसम्बर को प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान-10 चलाया जाएगा और निर्धारित केंद्रों पर वैक्सीन डोज लगाई जाएगी।
पिछले महाभियानों की तरह इस बार भी टीकाकरण के लिए लोग आगे आएँ और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर महाअभियान को सफल बनाएँ। कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का एकमात्र कारगर उपाय है।
हम सभी एक-दूसरे को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि प्रदेश की जनता कोविड से पूरी तरह सुरक्षित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के द्वितीय डोज़ से शेष रह गए सभी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ लें। गुरूवार 16 दिसम्बर को निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा रहेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने महाअभियान को सफल बनाने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, सामाजिक संस्थाओं, कोरोना वॉलेंटियर्स, धर्म-गुरुओं, जन-प्रतिनिधियों और समाजसेवियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए शत-प्रतिशत पात्र आबादी को दिसम्बर अंत तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।