MP News – प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड, सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

sadbhawnapaati
2 Min Read

उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज बदल दिए है, जिसके चलते शीतलहर चल रही है और प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 0.5 पचमढ़ी में दर्ज किया गया है और कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।मौसम विभाग ने सभी संभागों में सीवियर कोल्ड वेव और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही एक दर्जन से ज्यादा जिलों में पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार,  10 साल में पहली बार भोपाल में 4 डिग्री और ग्वालियर में 2 डिग्री के नीचे आया है। अभी सिर्फ होशंगाबाद और सिवनी में ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से अधिक है, जबकि पूरे प्रदेश में यह 7 डिग्री से काफी नीचे आ गया है। इंदौर में 7 साल बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री कम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पूर्व वर्ष 2014 में इंदौर में 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया था।वही जबलपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री  और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री तक नीचे पहुंच गया।

Share This Article