Education News – 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड की परीक्षा की तारीखों में बदलाव, अब 17 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। अब एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक चलेंगी। जबकि पहले नवंबर माह के शुरुआत में जो टाइम टेबल जारी किया गया था उसमें 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होनी थी। नई डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे के बजाए सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9.45 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब नए पैटर्न पर
बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में नई शिक्षा नीति 2020 के प्रस्ताव को अपनाया है। एमपी बोर्ड स्कीम के मुताबिक हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) के रेगुलर एवं प्राइवेट छात्रों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोड़कर समस्त विषयों के प्रश्न-पत्र 80 अंक के बनाए जाएंगे और रेगुलर छात्रों के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए गए हैं। स्वाध्यायी छात्रों के लिए 80 अंक प्रश्न-पत्र बनाया जाकर 100 अंकों से मूल्यांकन किया जाएगा। स्वाध्यायी छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान नही किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।