MP News – MP Night Curfew: शिवराज ने रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की, कहा- जरूरत पड़ने पर और उपाय करेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

मध्य प्रदेश में कोरोना को काबू करने के लिए नाइट कर्फ्यू लौट आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आज यानी गुरुवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा। अगर और भी उपायों की आवश्यकता हुई तो हम कदम उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में नए केस तेजी से बढ़े हैं। इस वजह से हम यह फैसला ले रहे हैं। स्कूलों में 50 फीसदी अटेंडेंस का नियम बना रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो हम और उपाय अवश्य करेंगे। घर में जगह है तो कोविड के पॉजिटिव मरीज को घर में आइसोलेट करके इलाज करेंगे। वरना, हम उन्हें अस्पताल में भर्ती करेंगे।

जनता के नाम जारी किया संदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को जनता के नाम संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई महीनों बाद कोरोना के 30 नए प्रकरण मिले हैं। पूरे देश में 7,495 पॉजिटिव केस आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली में एक सप्ताह से पॉजिटिव केस में लगातार वृद्धि हो रही है। कल महाराष्ट्र में 1201, गुजरात में 91 और दिल्ली में 125 नए प्रकरण सामने आए हैं। हम सब जानते है कि इन राज्यों से मध्य प्रदेश में आना-जाना लगातार बना रहता है।उन्होंने कहा कि पूर्व के अनुभव बताते हैं कि महाराष्ट्र में केस बढ़ने लगे, फिर गुजरात में बढ़े। उसके बाद मध्य प्रदेश में लगातार केस बढ़े। पहली लहर और दूसरी लहर में ऐसा ही हुआ। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने झेले हैं, उसे हम नहीं भूल सकते। दोनों लहरों की शुरुआत इंदौर-भोपाल से ही हुई। इंदौर-भोपाल में साप्ताहिक प्रकरण नवंबर के मुकाबले दिसंबर में लगभग तीन गुना हो गए हं।
16 राज्यों में आ गया है ओमिक्रॉन
शिवराज बोले कि कोरोना ने स्वरूप बदला है। ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना 16 राज्यों में पहुंच गया है। इस आशंका से इनकार नहीं कर सकते कि मध्य प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के केस जल्दी आ जाएं। पूरी दुनिया का अध्ययन करें तो ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैलता है। इंग्लैंड में एक लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। अमेरिका में ढाई लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। इन कारणों से लगता है कि यह सही समय है। हम सचेत हो जाएं। कोविड की तीसरी लहर को आने से रोकें।टीका जरूर लगवाएं
शिवराज ने कहा कि तेजी से संक्रमण न फैले, इसके लिए हर आवश्यक उपाय करना होगा। भारत सरकार ने कुछ गाइडलाइन जारी की है। मेरी प्रार्थना है देर न करें। मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं। अनावश्यक जमावड़ा न हो। अनावश्यक भीड़ में न जाएं। अब तक वैक्सीन का डोज नहीं लगवाया है तो जरूर लगाएं। पहला लगा लिया है तो दूसरे में देर न करें। समय की अवधि पूरी हो गई हो तो दूसरा टीका जरूर लगवाएं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।