Indore News – इंदौर मौसम में नौ डिग्री की गिरावट अब कोहरे के साथ ‘कोल्ड डे‘ की आशंका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News.मंगलवार को सुबह से ही शहर में बादल छाए रहे और कम समय के लिए हल्की धूप निकली। वायुमंडल में हवाओं का रुख दक्षिणी पश्चिमी रहा जबकि जमीनी स्तर पर उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चली। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक हवाओं की गति जहां 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा थी , वही दोपहर बाद हवाएं पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शाम 5 बजे बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं मरीमाता व शहर के अन्य इलाकों में बारिश की तेज बौछारे भी पड़ी।

एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर शाम 5.30 बजे 0.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। बादल छाए रहे और हवाओं के कारण मंगलवार को दिन के तापमान में नौ

डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से  नौ  डिग्री कम था। दिसंबर माह में इस बार यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा है। मौसम विभाग में दर्ज रिकार्ड के अनुसार भी पिछले 30 साल में यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान दो बार 20 डिग्री से नीचे रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरा व कोल्ड डे की संभावना

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय है। वही राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवाती घेरा और उत्तर प्रदेश के ऊपर हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ हैं। ये तीनों चक्रवाती घेरे मिलकर मप्र के मौसम को प्रभावित कर रहे है। इसके अलावा एक द्रोणिका उज्जैन संभाग से जबलपुर संभाग तक जा रही है। जब कभी एक से अधिक सिस्टम होते है तो हवाओं का रुख भी लगातार बदलता रहता है। इंदौर में बुधवार सुबह कोहरा रहने और शीतल दिन रहने की भी आशंका जताई जा रही है। कोहरा का असर अगले दो से तीन दिन तक जारी रहेगा। बुधवार से दिन के तापमान घटेंगे वही रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

मंगलवार को धुंध का रहा असर, द्शयता में इस तरह आई गिरावट

सुबह 5.30 से 8 बजे – 4 हजार मीटर

सुबह 8 से 9 बजे- 3 हजार मीटर

सुबह 9 से 10 बजे- 2.5 हजार मीटर

सुबह 10 से 1 बजे- 3 हजार मीटर

दोपहर 1 से 5.30- 2 हजार मीटर

शाम 5.30 से 6.30 – 1.5 हजार मीटर

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।