MP News – इंदौर दाहोद रेल को छोटा उदयपुर धार रेल परियोजना से जोड दिया जाये तो 2024 में मुंबई तक दौड़ेगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

धार। दाहोद एवं छोटा उदयपुर धार रेल लाओ महासमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विन  वैष्णव का आभार मानते हुए बताया की धार के सांसद छतर सिंह दरबार ने प्रधानमंत्री जी को बताया था कि मध्यप्रदेश और गुजरात के आदिवासी बाहुल क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए इंदौर दाहोद रेल लाइन आने से पुरे क्षेत्र का बहुआयानी विकास होगा।  

जिस का लाभ यहाँ के लाखो आदिवासी को मिलेगा और आपका वादा भी पूरा होगा। तुरंत प्रधान मंत्री ने रेल मंत्रालय को बंद पढ़ी परियोजना को शुरू करने का आदेश दिया।  

अब रेल परियोजना को रतलाम रेल मंडल ने भी पिछले दिनों हरी झंडी देकर सन 2024 तक इंदौर दाहोद रेल लाइन धार तक लाने का लक्ष निर्धारित किया गया है। जिसे सुन कर पुरे क्षेत्र में हर्ष की लहर फ़ैल गई है।  

रेल लाओ महा समिति ने पिछले दिनों सर्किट हॉउस पर सांसद छतर सिह दरबार का आभार मानते हुए महा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल, प्रवीन टांक, शांतिलाल शर्मा ने उनका सम्मान करते हुए निवेदन किया की प्रधान मंत्री कार्यलय इस रेल परियोजना की निगरानी में चलेगी तो ही पूरा होगा।  

कामछोटा उदयपुर धार रेल लाइन भी सन 2024 तक धार तक लाने का लक्ष बङौदा रेल मंडल का है।  

उसका काम जोबट से धार की और तेज गति से चल रहा है। रेल स्टेशन बनाने का काम इंदौर दाहोद परियोजना को करना है।  

जो वर्तमान में यह रेल लाइन छोटा उदयपुर धार से जुङ सकती है जो 2024 तक  निकट भविष्य में  बङौदा होकर मुंबई आसानी से पहुँचा जा सकता है।  

मुंबई की दूरी 120 किमी कम होगी।  आदिवासी भारत की विकास से जुड़ जाएंगे, भाजपा का वादा भी पूरा होगा।  सांसद दरबार के साथ भाजपा के वरिष्ट नेता अन्तु अग्रवाल व विश्वास पाण्डे का भी स्वागत किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।