MP News Live – मध्यप्रदेश की खास ख़बरें |

sadbhawnapaati
8 Min Read

News – 1

 

किसानों से आधार नम्बर को बैंक खाते से लिंक कराने की अपील

भोपाल। किसानों की सुविधा एवं उपार्जन में बिचौलियों को समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार ने रबी विपणन वर्ष-2022-23 में समर्थन मूल्य  पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन उपार्जन व भुगतान की नवीन व्यवस्था  की है। किसान पंजीयन एवं उपार्जन के लिए अपने आधार नम्बर को अपने बैंक में जाकर खाते लिंक कर अपडेट कराएं। किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा।
बायोमेट्रिक सत्यापन होगा पंजीयन में वास्तविक किसान की पहचान सुनिश्चित के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए किसान के वर्तमान व चालू मोबाईल नम्बर को आधार पंजीयन केन्द्र पर जाकर नम्बर से लिंक कराएं। किसानों के भू-अभिलेख में दर्ज खाते से मिलान किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन नायब तहसीलदार,तहसीलदार द्वारा करने के बाद पंजीयन मान्य होगा
 
 

News – 2

 

केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण : नरेंद्र मोदी

* कार्यकर्ताओं का दायित्व सरकार की योजनाओं और बजट के बारे में लोगों को जागरूक करें : नरेंद्र मोदी
 
प्रदेश प्रभारी ने इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली, मुख्यमंत्री ने भोपाल और प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का उदबोधन
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर बजट के बारे में संवाद किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली के अंबेडकर भवन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को लाइव सुना। इसी प्रकार प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आम बजट में केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इस परियोजना से किसानों को भरपूर लाभ होगा। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का यह आधुनिक युग का भागीरथ काम है। अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आयेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा भाव से हम गरीबों की सेवा में जुटे हैं, उसे देश देख रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। बजट के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसका लाभ नीचे तक पहुंचे, इसकी चिंता करें। उन्होंने कहा कि मुझे देश की जनता पर भरोसा है, वैसे ही आप सभी कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। मैं शान से आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करके आया हूॅ। मैं आपके सामर्थ्य को भली भांति जानता हॅू। उन्होंने कोविड काल के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुसीबतों के बीच सेवा करने के आपके भाव को मैं देखता हॅू। मुझे विश्वास है कि प्रगति की जो कोशिश है, विकास की ऊंचाइयों को हासिल करने का जो प्रयास है, उसमें सबका प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है। इन सबके प्रयास के लिए आप एक कैटेलिक एजेंट बनकर इस काम को आगे बढाएंगे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, रामखिलावन पटेल, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, पंकज चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह राजपूत, जगदीश यादव, रामदयाल प्रजापति, रविन्द्र यति, सतीष विश्वकर्मा, विकास बोंद्रीया, पवन दुबे, डॉ. योगेन्द्र मुखरैया, राहुल राजपूत, दीपक शर्मा, सुसरिता देशपाण्डे, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती ब्रजुला सचान, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती मोहनी शाक्यवार, किसन सूयर्वशी, भाषित दीक्षित, राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन अश्विनी राय ने किया।
प्रदेश प्रभारी ने इंदौर में सुना प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन

वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर के संभागीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था उद्बोधन को सुना।

News – 3

 

यज्ञ देवता के जयघोष से गूंज उठी विद्याधाम की यज्ञशाला 

आश्रम के 27वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ – नवरात्रि में मां का नित्य नूतन श्रृंगार
इन्दौर। विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम की यज्ञशाला आज सुबह यज्ञ देवता के जयघोष से गूंज उठी। अवसर था-आश्रम के 27वें प्रकाशोत्सव के शुभारंभ का। आश्रम की यज्ञशाला में श्री सग्रहमख शिवशक्ति महायज्ञ के शुभारंभ के साथ 9 दिवसीय प्रकाशोत्सव का आगाज हुआ।
प्रकाशोत्सव के पहले दिन संध्या को मां ललिता पराम्बा का मां वैष्णवी के रूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिनके दर्शनार्थ भक्तों का तांता लगा रहा। इसके पूर्व सुबह आश्रम के 21 विद्वानों ने आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में वैदिक संध्या, वेदपाठ, षोडशोपचार पूजन-अभिषेक, श्रृंगार आरती, दुर्गा सप्तशती पाठ आदि नियमित अनुष्ठानों को भी संपादित किया। संध्या को ललिता सहस्त्र नामावली द्वारा लक्षार्चन किया गया। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं.दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ की प्रेरणा से आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में 8 फरवरी को मां नौका विहार करेंगी।  बुधवार 9 फरवरी को महाष्टमी पर सायं 5 बजे मां पराम्बा अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर शोभायात्रा के रूप में निकलेंगी। गुरुवार 10 फरवरी को भव्य पुष्प बंगले में मां के दिव्य दर्शन होंगे। प्रतिदिन सायं 7.30 बजे महाआरती होगी। आज भी संध्या को महाआरती में भक्तों का तांता लगा रहा। इसके पूर्व माघ माह की गुप्त नवरात्रि के पहले दिन शाम को माँ पराम्बा का मां वैष्णवी के रूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया जिनके दर्शनार्थ भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में भक्त आकर दुर्गा सप्तशती पाठ, ललिता सहस्त्रार्चन, महारुद्र एवं लक्षार्चन आराधना में भाग ले रहे हैं।
Share This Article