MP Weather Update – सर्द हवाओं से लुढ़केगा पारा, धूप में चमक तो रहेगी लेकिन ठंडक बनी रहेगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 भोपाल। उत्तर प्रदेश में बारिश और वहां से आ रही सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में बढ़ते पारे पर ब्रेक लगा दिया है।
दिन में धूप में चमक तो है, लेकिन सर्द हवाओं से तापमान में ठंडक बनी हुई है। हालांकि रात का पारा चढ़ा है। भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
इस सीजन में पहली बार पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा है।
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि जबलपुर, नरसिंहपुर, खजुराहो, सतना और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान नरसिंहपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, मंडला, बांधवगढ़, अनूपपुर, अमरकंटक, जबलपुर और डिंडोरी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

सिस्टम का ज्यादा असर नहीं


मंगलवार से पाकिस्तान से हवाएं आने लगी हैं। इसके अलावा राजस्थान में एक सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है।
इसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ा है। दिन में ठंड बढ़ी है। अगले दो-तीन दिन इसी तरह दिन का तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंडक बनी रहेगी।
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में ट्रफ के साथ सक्रिय है। इसके प्रभाव में उत्तरी राजस्थान में चक्रवातीय गतिविधियां भी बन गई हैं।
पश्चिमी असम और कोमरीन सागर के ऊपर भी चक्रवात सक्रिय हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) है। तेज हवाओं के कारण ठंड हो रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।