MP New Corona Guidelines – मध्य प्रदेश में ख़त्म हुआ कोरोना सारी पाबंदियां खत्म

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही पाबंदियां खत्म कर दी हैं। अब स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल पूरी क्षमता से खुलेंगे। हालांकि अभी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार ने कहा कि प्रदेश में समस्त सामाजिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूरी क्षमता से हो सकेंगे।

madhya pradesh new corona guidelines

साथ ही सभी स्कूल, कॉलेज और छात्रावास, हॉस्टल भी पूर्ण क्षमता से चल सकेंंगे। अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध भी नहीं रहेगा।

इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से भी आदेश भी जारी कर दिए गए। बता दें शादियों में मेहमानों की संख्या की सीमा सरकार ने पहले ही खत्म कर दी है। 

हालांकि प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। वहीं, कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित करना होना।
साथ ही जिला कलेक्टर ऐसे क्षेत्रों को जहां संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक हो, माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सकेंगे।
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ध्यान रखें महामारी का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए रात्रिकालीन कर्फ्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

नागरिकों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें।

प्रदेश में कोरोना की स्थिति

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने के बाद अब मौतों का आंकड़ा भी कम होने लगा है। हफ्ते भर पहले तक रोजाना 7 से 9 मरीजों की मौत हो रही थी, लेकिन यह आंकड़ा भी कम होता दिख रहा है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2612 नए पॉजिटिव आए और 3 मरीजों की मौत हुई। राजधानी भोपाल के लिए भी राहत की खबर है। 11 दिनों के बाद भोपाल में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। अभी प्रदेश में 637 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

रिकवरी रेट बढ़ा, संक्रमण दर घटी

पिछले हफ्ते की तुलना में संक्रमण दर घटी है। वहीं रिकवरी रेट यानी स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ी है।

अच्छी बात यह भी है कि मौतों की संख्या भी घटी है। पिछले हफ्ते के दौरान औसतन 6 मौतें रोज हो रही थीं। वहीं अब औसतन 4 मरीजों की मौत हो रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।