सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे किसान भाइयों-बहनों, आपके हर सुख-दुख में मैं हमेशा से साथ रहा हूं।
प्राकृतिक आपदा हो या बाढ़, बारिश, ओलावृष्टि, फसलों पर आए संकट में आपको कभी भी आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया।
बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के नुकसान की राहत राशि अब आप के बैंक खातों में डालूंगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 जिलों के 1 लाख 77 हजार से ज्यादा ओला पीड़ित किसानों के खाते में 277 करोड़ की राहत राशि एक क्लिक में ट्रांसफर कर सकते है।
25 जिलों के सर्वे में फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) एक लाख 64 हजार 566 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में नुकसान पाया गया है। इसके तहत 70 तहसीलों 1 हजार से ज्यादा गांवों के लगभग 1 लाख 77 हजार किसान प्रभावित हुए है, जिन्हें मुआवजा मिलना है।
बता दे कि हाल ही में 12 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत देते हुए कहा था कि बहुत जल्द ही राहत राशि किसानों के खाते में जारी की जाएगी।
वही बीते दिनों ट्वीट कर भी सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करवाए और किसानों को जल्द राहत राशि दी जाए।

