MP News – स्काई डाइविंग का रोमांच अब मध्यप्रदेश में भी -प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल में 1-2 मार्च और उज्जैन में 3 से 6 मार्च को स्काई डाइविंग

आसमान में पक्षियों की तरह उड़ने के रोमांच के अनुभव के लिए स्काई डाइविंग का सुनहरा मौका अब भोपाल और उज्जैन में मिल सकेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पायोनियर फ्लाइंग अकादमी, अलीगढ़ के सहयोग से प्रदेश में पहली बार 1 और 2 मार्च को भोपाल एवं 3 से 6 मार्च तक उज्जैन में स्काई डायविंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट और उज्जैन में एयरस्ट्रिप के पास कैंप किया जाएगा। स्काई डाइविंग का शुल्क 31 हजार 270 रुपए है। पर्यटकों को 10 हजार फिट की ऊँचाई से डाइविंग कराई जायेगी।

स्काई डाइविंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इच्छुक व्यक्ति  booking.skyhighindia.com पर ऑनलाइन बुकिंग या मोबाइल नंबर 98188 90885 पर संपर्क कर सकते है।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि अभी तक स्काई डाइविंग का अनुभव लेने के लिए एडवेंचर लवर्स को देश के बाहर दुबई जाना पड़ता था। भारत में सिर्फ हरियाणा के नारनोल में यह सुविधा उपलब्ध है। मध्यप्रदेश में पर्यटन बोर्ड ने सेफ्टी मेजर के उच्चतम मानकों के साथ कम फीस पर स्काई डायविंग की सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई है।

स्काई डाइविंग का संचालन पायनियर फ्लाइंग अकादमी की पार्टनर स्काई हाई इंडिया द्वारा किया जाएगा। यह संस्था यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन द्वारा प्रशिक्षित है। उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है।

संस्था द्वारा प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से टेंडम स्काई डाइविंग कराई जायेगी। स्काई डाइविंग के शौकीन 18 वर्ष से अधिक उम्र के एडवेंचर लवर्स के लिए डॉक्टर द्वारा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आवश्यक हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।