MP News – पर्यटन नगरी खजुराहो एवं दिल्ली के बीच बहु-प्रतीक्षित हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
आर्थिक गतिविधियों के विस्तारीकरण के लिए महत्वपूर्ण होगी विमान सेवा : मंत्री श्री सखलेचा
मप्र। पर्यटन नगरी खजुराहो में खजुराहो एवं दिल्ली के बीच हवाई सेवा का केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। छतरपुर जिले के प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी वर्चुअली शामिल हुए।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि खजुराहो विश्व का गौरव है, जो मध्यप्रदेश की संस्कृति, धार्मिक विविधता, कला का प्रवेश द्वार है। खजुराहो में विविध कलाओं की विरासत विद्यमान हैं। उन्होंने अप्रैल से खजुराहो में पायलट ट्रेनिंग केंद्र शुरू करने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने फ्लाइंग सेवा शुरू करने के लिए स्पाइस जेट के मालिक अजय सिंह का आभार व्यक्त किया।
– आर्थिक गतिविधियाँ तेजी से होंगी विकसित
एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि खजुराहो भारत का ही नहीं दुनिया का हेरिटेज केंद्र है। पर्यटन के क्षेत्र में यह एक अच्छा डेस्टिनेशन है। उन्होंने कहा कि अन्य एयरलाइंस की कनेक्टिविटी की सुविधा भी खजुराहो को मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से खजुराहो उड़ान सेवा लाँच होने के अवसर पर विभिन्न राष्ट्रों के राजदूतों से वार्तालाप करने का मौका मिला। राष्ट्रों के राजदूत प्रसन्न और प्रफुल्लित थे। उनके देशवासी भी भारत में अन्य स्थानों के साथ खजुराहो भ्रमण करना चाहते हैं और खजुराहो की कला, संस्कृति को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी से शुरू हो रहे खजुराहो महोत्सव और आगामी समय में क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के विस्तारीकरण को देखते हुए ये सेवा महत्वपूर्ण साबित होगी।
खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया का हवाई सेवा की सुविधा देने तथा पायलट ट्रेनिंग सेंटर की सौगात देने के लिए आभार माना। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी खजुराहो में आर्थिक गतिविधियाँ तेज होंगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।