Indore News – इंदौर के बायपास को बेहतर बनाने में जुटे सांसद शंकर लालवानी, 5 फ्लाईओवर के लिए जारी हुए टेंडर, लाखों लोगों को होगा फायदा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

* इंदौर में 5 फ्लाईओवर के एक साथ टेंडर जारी होना ऐतिहासिक
* ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट से मिलेगी मुक्ति
* बायपास पर रहने वाले लाखों लोगों को फायदा
* केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर में की थी घोषणा
* सांसद शंकर लालवानी ने मंत्री गडकरी के सामने रखी थी मांग
* शिवराज सिंह चौहान ने लालवानी को दिया है फ्लाईओवर मैन का खिताब

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से इंदौर में बाईपास पर एक साथ पांच फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। इंदौर के इतिहास में ये पहली बार है जब एक साथ इतने फ्लाईओवर बनाने के टेंडर जारी हुए है। सांसद शंकर लालवानी पिछले 2 साल से लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

पिछले साल पीपल्याहाना फ्लाईओवर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद को ‘फ्लाईओवर मैन’ का खिताब दिया था और सांसद लालवानी अपने प्रयासों से इसे सार्थक साबित कर रहे हैं।

ये फ्लाईओवर क्षिप्रा और मांगल्‍या के बीच अर्जुनबरोदा गांव के पास,  बेस्ट प्राइस-झलारिया के पास, लाभगंगा गार्डन (एमआर-10 चौराहा) पर, रालामंडल चौराहे पर और राऊ सर्कल पर बनेंगे। इसमें से बेस्ट प्राइस के पास बनने वाला फ्लाईओवर 3 लेयर वाला एलिवेटेड फ्लाईओवर होगा। संभवत: ये मध्‍यप्रदेश का अपनी तरह का 3 लेयर वाला पहला ओवरब्रिज होगा।

लगभग 200 करोड़ रु की लागत से बनने वाले इन फ्लाईओवर्स के टेंडर 18 फरवरी को जारी हुए है। ये फ्लाईओवर साल 2024 की शुरुआत में बनकर तैयार हो जाएंगे। इन चौराहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगता है और हादसे भी होते रहते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।

सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया और कहा कि ‘मा.गडकरी जी से दिल्‍ली में मुलाकात के दौरान इंदौर बायपास की समस्या पर विस्तार से बात हुई थी और पिछले साल मा.गडकरी जी ने इंदौर में इन फ्लाईओवर्स की घोषणा की थी जिसके लिए टेंडर जारी हो गए है और विभाग ने 2 साल से कम समय में इसे तैयार करने का वक्त तय किया है।

सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर बायपास से करीब 35,000 वाहन रोजाना गुजरते हैं लेकिन ओवरब्रिज न होने की वजह से हमेशा हादसों का डर बना रहता है। इन फ्लाईओवर्स के बनने से बाईपास के आसपास रहने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा और ईंधन एवं समय की बचत होगी और जीवन सुरक्षित होगा। बाईपास रोड के खराब हालातों के कारण सांसद शंकर लालवानी इसे इंदौर के लिए अभिशाप भी बता चुके है और अब वे यहां के हालातों को बेहतर करने में जुटे है।

इन 5 जगहों पर काफी लंबे समय से फ्लाईओवर की जरूरत क्यों थी

बेस्ट प्राइस –
– शहर से भोपाल की ओर जाने वाला एवं भोपाल से आने वाले ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव
– कई बड़े मैरिज गार्डन, स्‍कूल और संस्‍थान के लिए आने-जाने वालों का दबाव
– भोपाल की तरफ से शहर में आने के लिए यहां उल्‍टा आना पड़ता है

रालामंडल
– लोगों ने बाईपास पर बीच में कट बनाए
– हादसों का लगातार डर
– पूर्व में कई हादसे हुए,  लोगों को भारी परेशानी

अर्जुन बरोदा
– क्षेत्र में कई गोडाउन और वेयर हाउस
– ट्रकों का भारी दबाव, ट्रक उल्टी दिशा से आते है
– लगभग हर रोज छोटे-बड़े हादसे होते हैं
– शाम के समय भारी जाम की समस्‍या

राऊ सर्कल
– इस सर्कल पर 4 रोड के ट्रैफिक का भारी दबाव
– बाईपास, एबी रोड, आईआईएम एवं पीथमपुर और महू के लिए वाहनों का दबाव
– शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम की समस्‍या

लाभगंगा गार्डन, एमआर-10 चौराहा
– यातायात का अत्यधिक दबाव
– ट्रकों के कारण हादसों का भय

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।