MP News – मप्र कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ 27 जिला अध्यक्षों को दी नियुक्ति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिय़ा ने प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 15 पदाधिकारियों के साथ ही 27 जिला अध्यक्षों को भी नियुक्ति दी है। महाशिवरात्रि के दिन नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।
कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में कुल नौ पदाधिकारियों में से छह सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महासचिव व चार सचिव शामिल है। इंदौर के रमेश चंद्र गुप्ता और खरगोन के कैलाश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। तीन प्रदेश महासचिवों के रूप खंडवा , ग्वालियर व सागर के व्यापारियों व उद्योग जगत के नामों को नियुक्ति दी गई है। चार सचिवों में से एक मोहम्मद पीठावाला इंदौर के हैं।
गोपी बने इंदौर अध्यक्ष
अखिलेश जैन गोपी को कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का इंदौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गोपी पूर्व में युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में वे व्यापारिक जगत के सांठा सामाजिक क्षेत्र में भी विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। इंदौर के अलावा खरगोन, नरसिंहपुर, बैतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, झाबुआ, छतरपुर, आलीराजपुर, कटनी, टीकमगढ़, रतलाम, नीमच, देवास, मुरैना, सीधी, विदिशा, सतना, श्योपुर, आगर मालवा, बुरहानपुर, दमोह, सागर, शाजापुर, दतिया, पन्ना व शिवपुरी के जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।