MP News – मप्र के नए पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना की केंद्र वापसी, नए डीजीपी बनेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मप्र। मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना के डीजीपी बनने का रास्ता साफ हो गया है।

आज केंद्र सरकार ने उनके मध्य प्रदेश वापसी के आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही उनके डीजीपी बनने के आदेश जारी होंगे। इससे 1987 बैच के उनके साथी पवन जैन के डीजीपी बनने की संभावना समाप्त हो गई हैं।

1987 बैच के आईपीएस अधिकारियों में वरिष्ठतम अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना अभी केंद्रीय सचिव सुरक्षा के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे जिनकी सेवाएं प्रदेश को वापस की जा रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी सेवाएं लौटाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था और इस पर आज आदेश जारी हुए हैं।

अब नए डीजीपी के रूप में सक्सेना के आदेश जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। सक्सेना का नवंबर 2024 में रिटायरमेंट है और उन्हें डीजीपी के रूप में करीब ढाई साल का समय मिलेगा। इससे साफ हो गया है कि उनके कार्यकाल में ही विधानसभा 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 होंगे।

डीजीपी जौहरी का छह मार्च को रिटायरमेंट
मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल 6 मार्च को खत्म होने वाला है और चार दिन पहले सुधीर कुमार सक्सेना की प्रदेश वापसी के आदेश से पिछले काफी समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

इस बीच यह भी संभावना बनी थी कि प्रदेश को एक बार फिर कार्यकारी डीजीपी प्रदेश को मिलेगा। इसके लिए अरुणा मोहन राव व राजीव टंडन का नाम चर्चा में भी चला था।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।