Indore News – नदी होगी खुली खुली, सड़क से नजर आएगी, शिवाजी मार्केट की सवा सौ दुकानें हटेगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। मच्छी बाजार में नदी किनारे बने अवैध मकानों व अटाला बाजार के बाद अब शिवाजी मार्केट के 126 व्यापारियों को शिफ्ट कर दुकानें तोड़कर नदी को सुंदर व खुला खुला बनाया जाएगा।

व्यापारियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। स्मार्ट सिटी के तहत रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत व्यापारियों को नंदलालपुरा मंडी में बने नए मार्केट में स्थानांतरित किया जाएगा।

नंदलालपुरा में शिवाजी मार्केट के दुकानदारों के लिए नया मार्केट बनाया गया है। संभवतः एक दो महीनों में दुकानदारों को दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही नई दुकानों में शिफ्टिंग कर शिवाजी मार्केट की दुकानों को तोड़ा जाएगा। इन दुकानों के हट जाने के बाद संजय सेतु से भंडारी मिल पुल तक के कान्ह नदी के हिस्से का बचा खुचा सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इस इलाकके में नदी में पानी लबरेज रखकर मोटर बोट, पैडल नौका चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

1992 में सुंदरलाल पटवा मुख्यमंत्री रहते यहां नदी में मोटर बोट उतारी गई थी। उस समय नदी का पानी नाला टेपिंग नहीं करने से साफ नहीं हो सका था इसलिए योजना फ्लाप हो गई थी। अब नदी में पानी साफ हो रहा है।

हालांकि अब भी हेमिल्टन रोड पर केमिकल के झाग से पानी प्रदूषित है। जल्द ही नदी में जहरीले केमिकल छोड़ने वालों पर भी बड़ी कार्रवार्ह की जाएगी। केमिकल उपयोग करने वाले कारखानों को नदी किनारे से हटाया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।