MP News Hindi – मध्यप्रदेश के मुख्य समाचार |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

MP News – 1

मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र आज से

मप्र। मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार,7 मार्च से आरंभ होकर शुक्रवार, 25 मार्च,2022 तक चलेगा. इस उन्नीस दिवसीय सत्र में सदन की तेरह बैठकें होंगी।
विधान सभा के प्रमुख प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह के अनुसार बजट सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में तारांकित प्रश्‍न 2258 एवं अतारांकित प्रश्‍न 2260 कुल 4518 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है, जबकि ध्‍यानाकर्षण की 212,स्‍थगन प्रस्‍ताव की 04, अशासकीय संकल्प की 42 तथा शून्यकाल की 57 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. अध्यादेश की भी 02 सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा।

MP News – 2

 किसान 10 मार्च तक करा सकते है गेहूँ उपार्जन पंजीयन : कृषि मंत्री श्री पटेल


किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन के लिए 10 मार्च के पूर्व अपना पंजीयन करा लें। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए शासन ने पंजीयन की तारीख 10 मार्च तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पंजीयन के लिए 5 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। किसानों की सुविधा को देखते हुए अब उपार्जन पंजीयन 10 मार्च तक कराया जा सकेगा।
 

MP News – 3

 

 सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान : 10 मल्टी मीडिया वाहन जिलों में भेजे गये 


भोपाल (ईएमएस)। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान में  आम नागरिकों को करने मल्टीमीडिया वाहन से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
अभियान में 10 जिले में मल्टी मीडिया वाहन भेजे गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वाहनों को  हरी झंडी दिखा कर जिलों के लिए रवाना किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण के लिए बच्चों के अभिभावकों  और गर्भवती माताओं के लिए मल्टीमीडिया वाहन और वाहन के साथ रहने वाले दल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
यूनिसेफ द्वारा उपलब्ध कराये गए मल्टी मीडिया वाहन दृश्य, श्रव्य मीडिया उपकरणों से सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम टीकाकरण वाले प्रदेश के 10 जिले ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, मुरैना, दतिया, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी और मण्डला में इन्द्रधनुष अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान 7 मार्च, 4 अप्रैल और 7 मई को होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा इन्द्रधनुष अभियान के जिलों में मल्टी मीडिया वाहन तीन माह तक चलाये जायेंगे, जिनका भ्रमण का रूट निर्धारित रहेगा। मॉनिटरिंग के लिए वाहन में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।