निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। नगर निगम द्वारा शहर में सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
निगम अमले ने सोमवार को सी.एम.हेल्प लाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु कार्यवाही करते हुए सूरज नगर से साक्षी ढ़ाबे तक अवैध रूप से लगी 09 चिकन शॉप के छप्पर तोड़े तथा 02 छत ठेले व 01 गुमठी को हटाया साथ ही कटारा हिल्स स्थित ग्लोबल पार्क सिटी के पास से 05 ठेलों का अतिक्रमण हटाया और 01 ठेला जप्त किया।
निगम अमले ने सी.एम. हेल्प लाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर जहांगीराबाद मुर्गी बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखे 05 पिंजरे, शिव नगर कालोनी हनुमान मंदिर के पास से नाले पर रखी फर्शियां हटाने की कार्यवाही की।
निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए रंगमहल के सामने अवैध रूप से 02 दुकानों के सामने रखे काउंटर हटाए जबकि मछली घर गेट के सामने अवैध रूप से रखी 02 गन्ने की चरखियां, नई जेल रोड पर बिना अनुमति के लगी 03 गन्ने की चरखियों को हटाया।
निगम अमले ने गुलमोहर क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 छप्पर, नीलम पार्क जहांगीराबाद क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाई गई 50 दुकाने तथा भोपाल टॉकीज से सिंधी कालोनी तक सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से लगाए गए 50 ठेले, गुमठियां आदि हटाने की कार्यवाही की।
निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए आरिफ नगर – यूनियन कार्बाइड क्षेत्र में किए जा रहे लगभग 100 अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस बल व निगम के अतिक्रमण प्रभारी आदि भी मौजूद थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।