अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वुमंस प्रेस क्लब म.प्र. ने किया प्रदेश की 41 महिला पत्रकारों को शक्ति अवार्ड से सम्मानित

sadbhawnapaati
2 Min Read

इंदौर। वूमंस प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लगातार पिछले आठ सालों से यह शक्ति सम्मान का आयोजन किया जा रहा है, इस बार भी महिला दिवस के अवसर पर इंदौर के ब्रिलियंट कॉन्वेंट सेंटर में सफल आयोजन किया गया जिसमें अपनी प्रतिभा से अपने नाम सफलता की कहानी लिखने वाली आदिवासी महिलाओं सहित 41 महिला पत्रकारों को शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वुमंस प्रेस क्लब म.प्र. ने किया प्रदेश की 41 महिला पत्रकारों को शक्ति अवार्ड से सम्मानित

शक्ति समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे पूर्व अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे यहां महिलाओं को शक्ति स्वरूपा माना गया है जहां उनकी पूजा होती है वही दूसरी तरफ कन्या जन्म के पहले ही उनको कोख में मार दिया जाता है ये दोहरापन बंद होना चाहिए।
ये विचार पूर्व जनसंपर्क आयुक्त और लेखक मनोज श्रीवास्तव के है जो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वूमंस प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में नेशनल टॉक शो,सोशल अवार्ड और मीडिया अवार्ड समारोह में व्यक्त किए।समारोह के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी थे।
विशेष अतिथि भाजपा की महामंत्री कविता पाटीदार,प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिव्या गुप्ता, युवा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, वरिष्ठ पत्रकार डॉ जयराम शुक्ल और आयुषी देशमुख थी।
Share This Article