15 मार्च से प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी; भोपाल, इंदौर में रात का पारा उतरा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल। हल्की बारिश के कारण मध्यप्रदेश में दो दिन से गर्मी से कुछ राहत है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन के बाद रात का पारा भी नीचे उतर गया है।
दिन में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद रात का पारा 5 डिग्री तक नीचे आ गया। भोपाल और इंदौर में पारा 2 डिग्री से ज्यादा गिरा है। जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में गुरुवार तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 48 घंटे बाद शुक्रवार से प्रदेश भर में पारा ऊपर चढ़ना शुरू हो जाएगा। रात को यह 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रात को हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन 15 मार्च से प्रदेश भर में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। दिन में पारा चढ़ने के साथ ही रात को भी यह ऊपर जाने लगेगा।

इस कारण बारिश हो रही

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) ईरान के आसपास एक ट्रफ के रूप में है। वहीं, पूर्वी बांग्लादेश, उत्तरी गुजरात और केरल तट के पास चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं।
केरल तट के पास सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी भारतीय तट के समांतर ट्रफ लाइन गुजर रही है।
इसी कारण बारिश का सिस्टम बना हुआ है। आज से इंदौर और भोपाल समेत अधिकांश इलाकों से बादल छट जाएंगे। जबलपुर, सागर और रीवा संभागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यहां बारिश और ओला

बीते 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नीमच में एक इंच, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, गुना, श्योपुर कलां और बैतूल में पानी गिरा। पूर्वी मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर में कहीं-कहीं ओला भी गिरे।
रात का पारा 5 डिग्री तक नीचे आया
हल्की बारिश के कारण प्रदेश भर में मंगलवार को दिन का पारा कुछ इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था।
बैतूल, खंडवा, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, धार, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, दमोह, मंडला, सागर और उमरिया में दिन का पारा नीचे आ गया था। रात को भी पारा कहीं-कहीं काफी नीचे आ गया।
भोपाल, बैतूल, धार, होशंगाबाद, इंदौर, खंडवा, रायसेन, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन और सागर में 1 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़का।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।