Indore Top News in Hindi – इंदौर समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Indore News – 1

 

गंगवाल से सरवटे बस स्टैंड: मस्जिद भी रास्ता देने को तैयार

इंदौर। गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड के बीच अटके जवाहर मार्ग के वैकल्पिक रास्ते को पूरा करने में अब मस्जिद ने भी रास्ता दे दिया है। कड़ावघाट के पीछे नया पीठा की मस्जिद का आगे का हिस्सा गिराकर मस्जिद को पीछे करने के लिए तोड़फोड़ शुरू हो गई है।
अटाला व्यापारी नवाब सिद्दीकी ने कहा कि अटाला भंगार बेचने वालों को भी शहर के किसी बाजार में स्थान दिया जाए ताकि वे भी अपनी रोजी रोटी चलाकर परिवारों का पालन पोषण कर सकें। अभी अटाला वाले शहर के हर एरिया में दुकानें लगाने लगे हैं जिससे शहर भर में गंदगी फैल रही है। अटाला वालों ने शहर से लगे किसी हिस्से में अपने लिए झोन बनाने की मांग की है।
 

Indore News – 2

इन्दौर में NIESBUD का प्रदेश कार्यालय प्रारंभ 

इन्दौर। मध्यप्रदेश के निसबड (NIESBUD) राज्य समन्वयक विनय वर्मा द्वारा बताया गया है कि महिला दिवस के अवसर पर निसबड का प्रदेश कार्यालय इन्दौर जिले में प्रारंभ कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान-महिला नंदानगर इन्दौर में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) कार्यालय का शुभारंभ कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के सचिव राजेश अग्रवाल ने ऑनलाइन माध्यम से किया।
निसबड नोएडा की निदेशक डॉ. पूनम सिन्हा ने जानकारी दी कि इन्दौर के साथ-साथ देश में 21 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, एन.एस.टी.आई. में निसबड कार्यालय का शुभारंभ एक साथ किया गया है।
राज्य समन्वयक विनय वर्मा ने बताया कि केवल आफिस खोलना ही निसबड का उद्देश्य नहीं है इसे पूर्ण करने हेतु उद्घाटन दूसरे दिन से ही राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान इन्दौर की 25 महिला प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण 9 मार्च से 13 मार्च के बीच दिया जा रहा है।
ये प्रशिक्षणार्थी ड्रेस मेकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी एवं कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में अध्ययनरत है।
उन्होंने जानकारी दी है कि एनएसटीआई के साथ-साथ जनशिक्षण संस्थान, आईटीआई पीएमकेवीवाई, पीएमकेके आदि कौशल से संबंधित सभी तकनीकी प्रशिक्षण में स्वरोजगार व उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे यदि कोई भी कौशल प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी को यदि रोजगार नहीं मिल पाता तो वह अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने में सक्षम हो सके।
 

Indore News – 3

 

सौम्या तिवारी प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर सम्मान से सम्मानित

इन्दौर। गत दिवस हैप्पी वंडर क्लब इन्दौर द्वारा भोपाल की उभरती हुई क्रिकेटर सौम्या तिवारी को मधुकर सोमान स्मृति प्लेयर ऑफ द ईयर 2021-22 से सम्मानित किया गया।
सौम्या को मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सिंध‍ियानी पाटनी ने महिला चयनकर्ता चित्रा बाजपेई, अंडर 19 चयनकर्ता रेखा पुणेकर, अंडर 16 चयनकर्ता शुभ्रा गोयल के अलावा हैपी वंडर क्लब के अध्यक्ष सोमान व सचिव प्रभाकर दादा कुलकर्णी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि हैप्पी वंडर क्लब इन्दौर ने प्रदेश को कई विक्रम अवार्डी महिला क्रिकेट खिलाड़ी दिया है।
 

Indore News – 4

 

ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज सब जूनियर टेनिस टूर्नामेंट 14 मार्च से 

इन्दौर। म.प्र. टेनिस संघ द्वारा इन्दौर टेनिस क्लब में ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज सब जूनियर टेनिस टूर्नामेंट 14 मार्च से आयोजित किया जायेगा।
म.प्र. टेनिस संघ के सचिव अनिल धुपर ने बताया कि यह टूर्नामेंट 14 से 17 मार्च तक आयोजित इस टूर्नामेंट में अंडर-12 बालक एवं बालिका आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

स्पर्धा के लिए योग्यता चक्र के मुकाबले 12 व 13 मार्च को खेले जायेंगे तथा मुख्य दौर 14 मार्च से शुरू होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक ख‍िलाड़ी अपनी प्रव‍िष्ट‍ियॉं इन्दौर टेनिस क्लब में दे सकते है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।