अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन कर तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलने वाले 10 वाहनों पर यातायात प्रबंधन पुलिस ने की कार्यवाही

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन को पिपलियाहाना से मूसाखेड़ी के बीच अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन कर तेज/लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों से आए दिन दुर्घटना होने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर निर्देश दिए गए कि इंटरसेप्टर व्हीकल से निरंतर आकस्मिक चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करें।

सूचना पर दिनांक 10 मार्च 2022 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार (यातायात प्रबंधन क्षेत्र-2) “क्यूआरटी टीम-3” के प्रभारी सूबेदार काज़िम हुसैन रिजवी व एएसआई फूलचंद, प्रधानआरक्षक मनोज, आरक्षक अरविंद, राजेंद्र, महिला आरक्षक तृप्ति द्वारा “इंटरसेप्टर वाहन” के साथ पिपलियाहाना चौराहा से मुसाखेड़ी रोड पर आकस्मिक चैकिंग लगाकर, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते हुए तेज/लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की गई थी ।

अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन कर तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलने वाले 10 वाहनों पर यातायात प्रबंधन पुलिस ने की कार्यवाही

यातायात प्रबंधन पुलिस की कार्यवाही के दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से भी अधिक गति से चलने वाले 10 वाहनों के विरुद्ध अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्यवाही करते हुए समन शुल्क राशि वसूली गई, साथ ही हिदायत दी गई कि निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए वाहन चलायें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।