इन्दौर। गीता भवन न्यासी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल की अध्यक्षता संपन्न हुई, जिसमें वर्ष 2022 से 2024 तक, दो वर्ष के लिए ट्रस्ट मंडल के चुनाव सर्वानुमति से संपन्न हुए।
इसमें राम ऐरन अध्यक्ष, रामविलास राठी सचिव एवं मनोहर बाहेती कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। इसी तरह गीता भवन अस्पताल की संचालन समिति में दिनेश मित्तल सचिव एवं प्रेमचंद गोयल, महेशचंद्र शास्त्री, राजेश गर्ग केटी, हरीश जाजू एवं मनोहर बाहेती सदस्य मनोनीत किए गए।
गीता भवन ट्रस्ट में राम ऐरन अध्यक्ष राठी सचिव बने बाहेती कोषाध्यक्ष व मित्तल अस्पताल सचिव चुने गए
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम ऐरन पिछले 16 वर्षों से गीता भवन के न्यासी हैं और इस अवधि में वे 10 वर्षों तक कोषाध्यक्ष तथा पांच वर्षों से मंत्री पद पर कार्यरत रहे हैं। अब तक अध्यक्ष रहे वरिष्ठ न्यासी गोपासदास मित्तल, को सर्वानुमति से संरक्षक न्यासी मनोनीत किया गया है।

