आज 26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल. 26-27 मार्च को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बड़ी शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक होने जा रही है।इसके लिए आज शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सभी मंत्री रवाना होंगे।
इस बैठक में मिशन 2023 को लेकर बड़ी तैयारी की जाएगी। वही अलग-अलग मंत्रियों की कमेटी की रिपोर्ट और आगामी 2 साल के लिए सरकार आम जनता को राहत देने का रोडमैप भी तैयार करेगी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra)  ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में 26-27 मार्च को मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक पचमढ़ी में होने जा रही है।

आज शुक्रवार 22 मार्च शाम मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रीगण पचमढ़ी रवाना होंगे। जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित मंत्री ‌समूह की रिपोर्ट पर बैठक में मंथन होगा।

2024 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

यह चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे।

सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आएंगे।आत्मनिर्भर योजना के तहत होने वाली आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखकर बैठक का एजेंडा तैयार किया गया है।

इस शिवराज कैबिनेट बैठक को लेकर कलेक्टर, कमिश्नर समेत जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाए किए गए है।

पिपरिया, पचमढ़ी, सोहागपुर, बनखेड़ी के साथ ही पुलिस लाइन का बल भी पचमढ़ी में तैनात किया जा रहा है।सभी पुलिस अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम करने के साथ मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया है।

इसमें भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पचमढ़ी पहुंचेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।