दो हत्याएं : पुरानी रंजिश में मंदिर की चौखट पर गुंडे का मर्डर, दूसरी में पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर क्राइम. शहर में हत्याओं का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित मंदिर से एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। चाकू से हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है।

मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड है, लिहाजा पुलिस पुरानी रंजिश को इसकी वजह मान रही है। एक अन्य मामले में एरोड्रम इलाके में एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई।

घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा की है। यहां शुभम सिलावट निवासी छावनी का शव एक मंदिर मिला।

कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार देर रात को उसकी हत्या की गई होगी। शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं।

पुलिस पता लगा रही है कि रात में शुभम किसके साथ था। इधर पुलिस का कहना है कि मृतक शुभम का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर कई केस दर्ज हैं।

पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश के चलते हत्या की बात की आशंका जता रही है। टीआई शशिकांत चौरसिया के अनुसार सोमवार सुबह मंदिर के ओटले पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस का दल भी वहां पहुंचा। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त हुई है। जांच कर रहे हैं, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

पत्थरों से कुचलकर की हत्या

इसी तरह एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि पशु चोरी के शक में हत्या की गई है क्योंकि मौके से दो पशु भी बंधे मिले हैं। मृतक का नाम महेंद्र पिता कालूसिंह भाटी (40) निवासी गांधी नगर है।
वह घरवालों से अलग मंदिर के पास ही रहता था। पुजारी ने मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी। उसे पत्थरों से कुचला गया था।  पुलिस के मुताबिक महेंद्र पर हत्या का केस भी दर्ज था।
कुछ लोगों ने बताया वह लोगों के पशु बाड़े में बांध लेता था। इस बात पर उसका अक्सर विवाद होता रहता था। जिस जगह शव मिला वहां भी पशु बंधे हुए हैं।
उसके भाई बल्ली उर्फ परमानंद ने बताया पशु कालूसिंह के ही है। कालू बोहरा कॉलोनी के पास ही पशु बांधता था। उसका किसी से विवाद भी नहीं था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।