इंदौर समाचार – Indore Top News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore News – 1

 

निगम ने दिया कचरा फैंकने का सबूत, दुकानदार पकड़ाया

इंदौर\। सफाई अभियान मे छठी बार विजेता बनने में कोई कोताहि बर्दाश्त नहीं की जा रही है। आज दुकानदार को पकड़ने में सीसीटीवी ने सबूत दिया और दुकानदार पकड़ा गया।
हुआ यूं कि अपर आयुक्त ऋषभ गुप्ता छप्पन दुकान के पास डायमंड कालोनी में निरीक्षण कर रहे थे तभी दो दुकानों के सामने कचरे के ढेर दिखाई दिए। उन्होंने दुकानदारों परप जुर्माने के आदेश दिए।
दुकानें बंद थीं तो उन्हें खुलने का इंतजार किया गया। सीएसआई आशीष कापसे ने दुकानदार का दुकान खुलने तक इंतजार किया। दुकानें खुली तो दुकानदारों ने इंकार कर दिया कि कचरा उन्होंने नहीं डाला।
इस पर सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। दुकानदार सिफारिश से बचने की कोशिश करते रहे लेकिन उन्हें किसी दबाव में नहीं छोड़ा गया।
‘ओकेजन’ दुकान के मालिक पर एक हजार रूपया और कलीम हेयर सैलून के मालिक पर पीओजी का कचरा फैलाने पर तीन हजार रूपया जुर्माना किया गया।
अब कचरा फैंकने, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों और नागरिकों पर सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल पर एमएमएस बनाकर निगरानी की जाने लगी है।
जिन दुकानों के मालिकों पर जुर्माना लगाया गया उनके आसपास वाले दुकानदार मजे लेकर कहने लगे मरवा दिया रे सीसीटीवी कैमरों ने बेचारों पर जुर्माना ठुकवा दिया।
 
 

Indore News – 2

 

इंदौर के लिस्टेड गुंडे पीथमपुर में गिरफ्तार, अवैध शराब, चोरी की बाइक जब्त 

इंदौर। इंदौर के राऊ, राजेंद्र नगर क्षेत्र के दो गुंडों को पुलिस ने पीथमपुर में गिरफ्तार किया। इनसे बड़ी मात्रा में शराब व चोरी की बाइक बरामद की गई है। बिना नंबर की चोरी की बाइक पर उदयराज पिता धनंजय शुक्ला संजय नगर राऊ और इंदरसिंह पिता जगदीश चौहान कमल नगर जमात खाना राऊ को पकड़ा गया।
ये अवैध शराब सप्लाय करने के लिए आए थे। तभी टीआई तारेश सोनी व उनकी पुलिस टीम की निगाह इन पर पड़ी। रोककर जांच की तो मोटर सायकल चोरी की निकली। अवैध शराब भी जप्त की गई। दोनों बदमाश इंदौर जिले के लिस्टेड बदमाश हैं। इन पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। धार जिले में भी ये पकड़े जा चुके हैं।

Indore News – 3

 

सड़क बंद होने से दुपहिया सराफा से निकलने लगे, एमजी रोड का बोझ ढो रहा सराफा बाजार 

इंदौर। महात्मा गांधी मार्ग बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा छत्री तक बन रहा है। कृष्णपुरा चौड़ा होकर सड़क बनकर यातायात चालू हो गया है।
बड़ा गणपति से लेकर टोरी कार्नर लोहार पट्टी तक की सड़क भी बन गई है। यहां से भी गाड़ियां गुजरने लगी है लेकिन गोराकुंड से शकर बाजार जूनापीठा चौराहे तक की सड़क पर गहरी खुदाई होने से रास्ता बंद है। यहां काम पूरा होने में कम से कम डेढ़ महीना लगने की संभावना है।
मल्हारगंज थाना टोरी कार्नर से लेकर राजवाड़ा तक का काम तेजी से चल रहा है। इसको पूरा होने पर सुभाष चौक से इमली बजार राजवाड़ा चौराहे तक का काम हाथ में लिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हो रहा राजवाड़ा का जीर्णोद्धार काम ढीला ढाला चल रहा है। गोपाल मंदिर और राजवाड़ा लोहे के शिकंजों में जकड़े हुए हैं कब तक जकड़े रहेंगे कहना मुश्किल है।
 
 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।