‘मेरे मुंह से निकल कुछ और गया, मोदी जी तो…’ कव्वाल परवाज शरीफ के बदले सुर, देखे क्या कहा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

भोपाल. मध्य प्रदेश के रीवा के मनगवां में उर्स के मौके पर कव्वाली पेश करने आए कव्वाल परवाज शरीफ के सुर ठीक हो गए हैं. दो दिन पहले कव्वाली की लय में हिंदुस्तान के खिलाफ जो कहा उसके बाद वो सबके निशाने पर थे.

भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ ही भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी उन्हें फटकार लगाई.

इसके बाद ही कव्वाल का एक वीडियो सामने आया है. आरिफ मसूद बोले- देश को बड़ी कुर्बानियों के बाद आजाद करवाया गया है. ऐसे कव्वाल देश में बहुत आए और गए.

कानपुर पहुंचने के बाद कव्वाल परवाज शरीफ ने वीडियो के जरिए मनगंवा में कव्वाली के दौरान कही बातों के लिए खेद जताया है. उन्होंने कहा कि मेरी भावना कुछ और थी और मुंह से निकल कुछ और गया. कव्वाल ने कहा ‘मैंने कोई गलत बात नहीं कही थी.

मैंने यह कहा था कि हमारे मोदी जी भी है, योगी जी भी हैं, अमित शाह भी हैं, उनसे भी बड़े अल्लाह, ईश्वर हैं और जितने औलिया हैं. मोदी जी मेरे दिल में हैं, योगी जी मेरी जान में हैं, अमित शाह मेरी जान में हैं. मेरा इशारा किसी की तरफ नहीं था, इशारा गरीब नवाज की तरफ था.’

‘हमसे टकराना खेल नहीं आसान’

परवाज शरीफ ने कहा था कि जो लोग गलत काम करते हैं गरीब नवाज उनका कुछ ना कुछ कर सकते हैं. अगर मुझसे गलती हुई हो, ठेस पहुंची हो तो मुझे माफ हो. मैं हिंदी भी पढ़ी है. शरीफ ने कहा कि मैं भी एक हिंदुस्तानी हूं और कहता हूं कि ‘हमसे ना कोई टकराए, चाहे चीन हो या जापान, अमेरिका  हो, लंदन हो या हो वो पाकिस्तान, हमसे टकराना खेल नहीं आसान, क्योंकि ये ख्वाजा का देश है, इसका नाम है हिंदुस्तान.’

केस दर्ज, गिरफ्तारी होगी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश के खिलाफ गाना गाने वाले और कव्वाली करने वाले अपने दिल से देश के ख़िलाफ़ बोलने का ख़याल निकाल दें. अब राष्ट्रवादी सरकार है. ये सब नहीं चलेगा. मैंने तत्काल ही प्रकरण दर्ज करने के आदेश दे दिए है और केस भी दर्ज हो गया है. हमारी दो टीम कानपुर कव्वाल को राउंड अप करने के लिए पहुंच गई है. कव्वाल शरीफ पर आईपीसी की धारा 505, 153, 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तारी के लिए टीम यूपी भेजी गई है.

यह कहा था कव्वाल ने

रीवा जिले के मनगवां में उर्स के मौके पर एक कव्वाल ने कहा था कि हिंदुस्तान को गायब किया जा सकता है. कव्वाल नवाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में कव्वाल कहता है कि ‘मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह कहते हैं हम हैं. मगर हैं कौन? कौन है? अगर गरीब नवाज चाह लें ना … तो हिंदुस्तान पता ही नहीं चलेगा कहां पर बसा था और कहां पर था. ये वलियों का वो मक़ाम है कि अगर नज़र फेर लेते हैं तो पूरे शहर वीरान हो जाते हैं. हिस्ट्री पढ़ लो तो पता चल जाएगा.’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।