अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘महामंथन’ बैठक आयोजित की गई।
इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित प्रदेश प्रभारीगण और पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में श्रीनिवास बी.वी ने कहा कि पूरी भाजपा और संघ का कुनबा गांधी परिवार से डरता है, इसलिए उनके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर छवि बिगाड़ रहा है।
युवा कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन शिवराज सिंह और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पैसों के दम पर विधायक खरीदकर अपनी सरकार दोबारा बना ली और विधायक खरीदी का पैसा छात्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरवाकर, पेपर लीक करवाकर कमा रहे हैं। जिसे रोकने की नैतिक जिम्मेदारी हमारी है। हम व्यापमं द्वारा ठगे गए युवाओं को पुनः न्याय दिलवाएंगे।
बैठक में प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेढा, विक्रांत भूरिया, मीडिया विभागाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, अभिषेक परमार, भोपाल जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, रोहित राजौरिया, राहुल मंडलोई, आकाश चौहान समेत सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे.


