यूनिसेफ स्वास्थ्य प्रमुख लूई जे ने किया आदर्श टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
इन्दौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया है कि यूनिसेफ स्वास्थ्य प्रमुख ‘लूई जे’ ने आज इन्दौर के नंदानगर झोन में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाणगंगा में बनाए गए आदर्श टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया।
इस टीकाकरण केन्द्र को यूनिसेफ की सहायता से इस तरह विकसित किया गया है कि बच्चों को यहां आकर आनंद की अनुभूति हो। केन्द्र में प्ले ज़ोन, आकर्षक खिलौनों, रंगबिरंगी सज्जा की गई है।
इस झोन में यह पहला आदर्श टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण केन्द्र में अब प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. सैत्या ने बताया कि यूनिसेफ स्वास्थ्य प्रमुख ‘लूई जे’ ने इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाणगंगा में टीकाकरण की प्रक्रिया, कोल्ड चैन पाइंट, लेबर रूम तथा जिला वैक्सीन स्टोर का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने पीसी सेठी चिकित्सालय में एसएनसीयू का भी निरीक्षण किया। यूनिसेफ प्रमुख ‘लूई जे’ ने टीकाकरण केन्द्रों की प्रशंसा की तथा टीकाकरण केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाओं के प्रति संतोष भी व्यक्त किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।