251 गांवों में सुंदरकांड के पाठ का अनूठा संकल्प लिया धीरज ठाकुर मित्र मंडल ने –

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। सुपर कॉरिडोर स्थित टिगरिया बादशाह में रामनवमी के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ।
अखंड रामायण पाठ आयोजन समिति के संयोजक धीरज ठाकुर ने बताया कि पूरे देपालपुर क्षेत्र में 251 सुंदरकांड के पाठ के आयोजन के संकल्प की शुरुआत इस कार्यक्रम से हुई।
प्रख्यात भजन गायक पं. कैलाश शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति देकर सैकड़ों भक्तों को भाव विभोर बनाए रखा। इस मौके पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, शुभम गुप्ता, भारत पटेल, कपिल जायसवाल, विकास जाट, शेरसिंह एवं राहुल ठाकुर सहित अनेक ग्रामीणों ने अतिथियों एवं सुंदरकांड में शामिल भक्तों का स्वागत किया।
पूर्व विधायक गुप्ता ने संयोजक ठाकुर का भी स्वागत किया और इस तरह के आयोजन को अनुकरणीय बताया। इस दौरान पूरे गांव को केशरिया पताकाओं से सजाकर राम दरबार पर तोप से फूलों की वर्षा की गई।
पाठ की शुरुआत के बाद राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान को 56 भोग समर्पित किए गए। इसके साथ ही 251 पाठ के संकल्प का शुभारंभ हो गया।

गांवों के मंदिरों की व्यवस्था सुधारेंगे

संयोजक धीरज ठाकुर के अनुसार अभियान के तहत क्षेत्र के उन गांवों को जोड़ा गया है, जहां मंदिरों की देखभाल या रख-रखाव की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे मंदिरों में धीरज ठाकुर मित्र मंडल के कार्यकर्ता जाकर साफ-सफाई एवं पताकाएं आदि सजाएंगे तथा सुंदरकांड के आयोजन की तैयारियां करेंगे। यह अभियान 251 पाठ पूर्ण होने तक चलेगा। पाठ के आयोजन प्रति मंगलवार एवं शनिवार के दिन होंगे। इसकी विस्तृत कार्य योजना ग्रामीणों के साथ चर्चा के बाद तय की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।